वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार को बुनकर की नौ साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाकर एक कारीगर ने दुष्कर्म किया। बच्ची के बेहोश हो जाने पर उसे जलालीपुरा रेलवे क्रासिंग के पास छोड़ कर फरार हो गया। बच्ची को खोजते परिवार वाले वहां पहुंचे तो बच्ची को बदहोशी की हालत में देख उनके होश उड़ गये। उसे लेकर वह मंडलीय अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस बच्ची के बयान के आधार पर दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आदमपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक बुनकर की फैक्ट्री है। वहां जनैद पुत्र यामिन निवासी हनुमान फाटक काम करता था। रविवार की शाम करीब चार बजे वह बहला फुसलाकर बुनकर की नौ साल की बच्ची को ले जाकर फैक्ट्री में दुष्कर्म किया। बच्ची बेहोश हो गई तो उसे रेलवे क्रासिंग पर ले जाकर फेंक कर भाग गया। देर शाम तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले उसे खोजते क्रासिंग की तरफ पहुंचे जहां वह बेहोश पड़ी हुई थी। उसे ले जाकर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराएं। एसओ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।