वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को प्रवेश का एक और मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन पत्र प्राप्त करने और जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी है।
संस्कृत विश्वविद्यालय के आधुनिक भाषा एवं भाषा विज्ञान विभाग में फ्रेंच, अंग्रेजी, रूसी आदि विदेशी भाषाओं और भाषा विज्ञान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। इनमें दाखिले के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 23 सितंबर तय की गई थी। निर्धारित तिथि बीतने के बाद प्रवेश से वंचित कुछ विद्यार्थियों ने कुलपति से मिलकर आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. रमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अब मुख्य भवन स्थित विभाग कार्यालय से 15 अक्तूबर तक प्रवेश फार्म प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।
000
...तो निरस्त होगा दाखिला
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिला प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी हर हाल में टीसी, माइग्रेशन और एंटी रैगिंग शपथ पत्र 15 अक्तूबर तक जमा कर दें। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष ने बताया कि इस तिथि तक संबंधित प्रपत्र न जमा न करने वाले विद्यार्थियों का दाखिला स्वत: निरस्त हो जाएगा।