एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सुरक्षा बंदोबस्त के लिए दिन भर दौड़ती रही पुलिस

Varanasi Updated Tue, 14 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर पुलिस दिन भर उनके कार्यक्रमों के संभावित स्थलों के सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लेती रही। एडीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता दोपहर बाद ही बनारस पहुंच गए थे और विश्वनाथ मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करते रहे। कई जिलों की पुलिस फोर्स, पीएसी पहुंच गई थी। रात में पीएम का दौरा रद्द होने का फैक्स मिलने के बाद वायरलेस से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालय पर रिपोर्ट करने की सूचना प्रसारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता ने दिन में नदेसर स्थित एक होटल में आईजी, डीआईजी, एसएसपी, सुरक्षा एजेंसियों समेत पुलिस अफसरों संग बैठक की। बीएचयू, ट्रामा सेंटर, डीरेका और विश्वनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। वहां सुरक्षा बंदोबस्त ैकी जानकारी हासिल की। दिन भर पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाती रही। अफसरों को पीएम के संभावित कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने का निर्देश दिया। पुलिस अफसरों के साथ वह बीएचयू भी पहुंचे। एडीजी के अलावा एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने भी दोपहर में सभी एएसपी और सीओ के साथ अपने कार्यालय में बैठक की। यातायात पुलिस के अधिकारी भी दिन में रूट रिहर्सल करते रहे।

फोटो भी है ....
ट्रामा सेंटर : इमरजेंसी से लेकर आईसीयू तक चमका
वाराणसी। बीएचयू के स्थापना स्थल पर बने ट्रामा सेंटर का इमरजेंसी वार्ड से ले कर आईसीयू तक आज चमक रहा था। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई के साथ ही उसकी सजावट को भी अंतिम रूप दिया जाता रहा। वहां लगे अत्याधुनिक उपकरणों की टेस्टिंग भी की गई। परिसर में बन रहे स्टेम सेल एंड बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर के निर्माण में लगे मजदूरों व श्रमिकों से परिसर खाली करा लिया गया। उधर एडीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता ने भी ट्रामा सेंटर, एंफीथिएटर ग्राउंड और बीएचयू हैलीपैड का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर ट्रामा सेंटर में बनाए गए गार्डन को भी एक खास लुक दिया गया है। इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू और आपरेशन थिएटर में लगे अत्याधुनिक उपकरणों की टेस्टिंग में इंजीनियर जुटे रहे। उधर, ट्रामा सेंटर परिसर में बने स्थापना स्थल और मंदिर की भी साफ-सफाई की गई। ट्रामा सेंटर और एंफीथिएटर के सभा स्थल को एक हजार से अधिक सजावटी पौधों से आकर्षक लुक दिया गया। इससे पहले रविवार की सुबह एलडी गेस्ट हाउस में बीएचयू के प्रभारी कुलपति प्रो. राजीव संगल, रेक्टर प्रो. कमलशील, आईएमएस निदेशक प्रो. आरजी सिंह ने बैठक कर पूरी तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें