एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्र परिषद चुनाव के विरोध में उतरे छात्र

Varanasi Updated Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। बीएचयू में छात्र परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही उसका विरोध भी शुरू हो गया है। बुधवार को छात्रों ने छात्र परिषद कार्यालय पर कुलपति का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सभी छात्र संगठनों ने छात्र परिषद चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का एक दल छात्रसंघ बहाली की मांग के लिए दिल्ली रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू प्रशासन ने मंगलवार की शाम छात्र परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। बुधवार को छात्रों को जब पता चला कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रसंघ की बजाय छात्र परिषद का चुनाव करा रहा है तो इसका विरोध शुरू कर दिया। छात्र परिषद कार्यालय पर जुटे छात्रों ने कुलपति का पुतला जलाया तो छात्र संगठनों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। विश्वनाथ मंदिर परिसर में एनएसयूआई की हुई बैठक में छात्रनेता कमलेश प्रताप सिंह ने छात्र परिषद चुनाव के बहिष्कार का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी समर्थन किया। पूर्व महासचिव विकास सिंह ने सभी छात्रों से छात्रसंघ के लिए सड़क पर उतरने का आह्वान किया। उधर, समाजवादी छात्रसभा ने मधुबन में बैठक की। इकाई अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने बताया कि छात्र परिषद चुनाव का बहिष्कार कर छात्रसंघ के लिए गांधीवादी तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा।
उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी बीएचयू प्रशासन के फैसले पर रोष जताया है। संगठन मंत्री घनश्याम शाही के नेतृत्व में पांच सदस्यों का दल दिल्ली रवाना हो गया है, जो मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात कर, उनके समक्ष छात्रसंघ चुनाव की मांग रखेगा। परिषद के सदस्य नीलेश रंजन मिश्र ने कहा कि यदि इसी सत्र से छात्रसंघ बहाली नहीं हुई तो छात्र फिर से अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

----------
पुतला दहन में दो छात्र झुलसे
वाराणसी। छात्र परिषद कार्यालय पर पुतला जलाने के दौरान दो छात्र झुलस गए। एक छात्र की बांह जल गई तो दूसरे का चेहरा झुलस गया। साथियों ने तुरंत दोनों को अस्पताल लेकर जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें