एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसों में चार की मौत, चार जख्मी

Varanasi Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहता/रोहनिया/बाबतपुर/सेवापुरी/दानगंज। जिले में पांच स्थानों पर रविवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जंसा इलाके में हुए एक हादसे के मामले में कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहता कस्बे में रविवार को 11 बजे भदोही से वाराणसी आ रही निजी बस के खलासी नौहानीपुर निवासी राजेश यादव (30) की उसी बस से कुचलने से मौत हो गई। हाथ छूट जाने के कारण बस के दरवाजे पर लटका खलासी गिरकर बस के पहिये के नीचे आ गया। लोगों ने शोर किया तो चालक ने बस पीछे किया जिससे राजेश दुबारा कुचल गया। चालक चांदपुर चौराहे पर बस छोड़ कर भाग गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। लोगों ने जब नाराजगी जताई तो पुलिसकर्मी खलासी को कबीरचौरा अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम को पुलिस ने निजी बस के चालक नेवादा, कपसेठी निवासी भोलानाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया।
रोहनिया के नरउर में रविवार को दिन के चार बजे रोडवेज बस का गुल्ला टूटने से उसका पिछला पहिया निकलकर सड़क के किनारे बैठी ममता (13) पर चढ़ गई। हादसे में ममता की मौत हो गई जबकि गंगाराम (25) घायल हो गया। यह बस मिर्जापुर से वाराणसी आ रही थी। ममता के पिता कान्हा राम राजस्थान के मारवाड़ के मूल निवासी हैं और नरउर में सड़क किनारे टेंट डालकर परिवार समेत रहते हैं। वह पत्थर की मूर्तियां बनाते हैं। ममता पांच भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। गंगाराम भी राजस्थान का है। जंसा क्षेत्र के देवपालपुर में रविवार दोपहर हुई दूसरी घटना में कार की चपेट में आने से प्रियंका (8) की मौत हो गई। उसे अस्पताल में मृत घोषित किया गया। वह देवपालपुर निवासी रामधनी यादव की पौत्री थी। उसकी बेटी प्रमिला पति से विवाद के बाद मायके में रहती है। प्रमिला बेटी प्रियंका के साथ बाजार जा रही थी कि गांव के सामने भदोही से वाराणसी जा रही कार की चपेट में आ गई। कार सवार तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। चोलापुर के पिपरी-बेला मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार धरसौना निवासी बढ़ई कमलेश (28) की मौत हो गई। वह दोस्त के साथ धौरहरा से लौट रहा था। वहीं, आयर बाजार में टायर फटने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर फूलपुर के बर्जी निवासी राधेश्याम (40) पर पलट गया जिससे वह घायल हो गए। बाबतपुर के सगुनहां में हुई एक अन्य दुर्घटना में वाराणसी से जौनपुर जा रही बोलेरो सड़क किनारे खड़ी दूसरी बोलेरो से टकरा गई। इसमें खड़ी बोलेरो की टक्कर से साइकल सवार सगुनहा निवासी रामप्रवेश (40) जख्मी हो गए। जौनपुर जा रही बोलेरो में सवार फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि बड़ागांव निवासी बैजनाथ सिंह भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें