एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चलती ट्रेन पर चढ़ने में सिपाही की मौत

Varanasi Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिवपुर। चलती ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में बुधवार की सुबह शिवपुर रेलवे स्टेशन पर यूपी पुलिस के सिपाही त्रिभुवन सिंह की मौत हो गई। पैर फिसलने की वजह सेे वह ट्रेन के नीचे आ गए। उनकी तैनाती जौनपुर में थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलत: बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के निकासपुर के रहने वाले त्रिभुवन सिंह (40) शिवपुर के कादीपुर में महेश वर्मा के मकान में किराए पर रहते थेे। उनकी तैनाती जौनपुर केे मछली शहर थाने पर थी। पिछले करीब सप्ताह भर से उनकी ड्यूटी मिर्जापुर फायरिंग रेंज मेे लगाई गई थी। मंगलवार की रात वह मिर्जापुर से कादीपुर स्थित अपने घर पहुंचे थे। बुधवार की सुबह उन्हेे जौनपुर मेें ड्यूूटी ज्वाइन करनी थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे वह वरुणा ट्रेन पकड़ने के लिए शिवपुर रेलवे स्टेशन गए थे। वरुणा का शिवपुर में स्टॉपेज नहीं है। ट्रेेन धीमी होने पर लोग चढ़ जातेे हैं। त्रिभुवन सिंह ने भी चलती ट्र्रेन में चढ़ने का प्रयास किया पैर फिसलने की वजह से वह सीधे ट्रेन के नीचे चले गए। दोनों पैर कटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और घर के लोग पहुंचे। परिवार में पत्नी किरण, बेटा आलोक (8), बेटी सौम्या (6) और एक चार साल की और बेटी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें