एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हर चुनावी वादा पूरा करेगी महाराष्ट्र सरकार

Varanasi Updated Thu, 27 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। महाराष्ट्र की ग्रामीण विकास एवं महिला बाल कल्याण राज्यमंत्री विद्या ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और जनता की कसौटी पर सौ फीसदी खरी उतरेगी। जनता ने हमारे कार्यक्रम और नीतियों को अपना समर्थन दिया है। जनता ने अपना फर्ज पूरा किया। अब उनसे किए गए वादों को पूरा करना और उनके प्यार को सूद समेत लौटाने की हमारी बारी है। कहा कि चुनाव में हमारी पार्टी ने जो भी वादा किया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। श्रीमती ठाकुर यहां गुलाब बाग स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में उनके सम्मान में आयोजित समारोह में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान समारोह में विद्या ठाकुर ने कहा कि मैं बनारस की बेटी हूं। महाराष्ट्र का गोरेगांव इलाका मेरी कर्मभूमि है। वहां से मैं 20 साल तक पार्षद रही। इस विधानसभा चुनाव में मैंने शिवसेना के कद्दावर नेता सुभाष देसाई को बड़े अंतर से हराकर विधानसभा में पहुंची और मंत्री बनी। मेरी कामयाबी के पीछे उत्तर भारतीय मतदाताओं का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि बनारस के लोगों के लिए मैं कुछ कर सकी तो खुद को धन्य समझूंगी।
समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रेम कपूर, विद्यासागर राय, राकेश त्रिवेदी, शंकर गिरी, रतन सिंह, महेश चंद्र श्रीवास्तव, संजय भारद्वाज, सौरभ श्रीवास्तव, साधना वेदांती, सुलेखा सिंह आदि मौजूद थे। इससे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्या ठाकुर का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें