एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीएचयू में तीन से बहाल होगी हास्टल सुविधा

Varanasi Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में जल्द ही छात्रों के लिए हास्टल सुविधा बहाल कर दी जाएगी। सोमवार को राजाराम और बिरला-सी छात्रावास से पीएसी हटा ली गई। तीन दिसंबर से कला संकाय का लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास और सामाजिक विज्ञान संकाय का राजाराम मोहन राय छात्रावास विद्यार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं पांच दिसंबर से बिड़ला-सी छात्रावास भी छात्रों को रहने की अनुमति दे दी जाएगी। इसी क्रम में छह दिसंबर को बिड़ला-ए और बी भी खोल दिए जाएंगे। सोमवार को कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में शाम को एलडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में ये निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 नवंबर को बिरला और ब्रोचा हास्टलों के छात्रों के बीच हुए विवाद और पुलिस के सर्च आपरेशन के बाद बिरला ए,बी,सी के साथ ही राजाराम और लाल बहादुर शास्त्री छात्रावासों को खाली करा लिया गया था। सुरक्षा कारणों से यहां पीएसी भी तैनात कर दी गई थी। हास्टल बंद होने के कारण छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी से जल्द से जल्द हास्टल सुविधा बहाल करने की मांग रखी है। छात्रों की दिक्कतों को देखते हुए ही विश्वविद्यालय प्रशासन परिसर से पीएसी को हटवानी शुरू कर दी है। सोमवार को बैठक कर हास्टल खोलने का भी निर्णय ले लिया गया। बैठक में कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय और विज्ञान संकाय प्रमुखों के अलावा छात्रावासों के समन्वयक, प्रशासनिक संरक्षक, कुलसचिव, मुख्य आरक्षाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें