एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कल दशाश्वमेध घाट पर श्रमदान के लिए उमड़ेगा जनसैलाब

Varanasi Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। गंगा को निर्मल व अविरल बनाए रखने के लिए अमर उजाला ने भी एक कदम आगे बढ़ाया है। रविवार को सुबह अमर उजाला परिवार के साथ शहर की कई संस्थाएं, स्कूल, कर्मचारी संगठन से जुड़े महिला, पुरुष बच्चे दशाश्वमेध और आसपास के घाटों की सफाई के लिए श्रमदान करेंगे। इस कार्य में प्रशासन का सहयोग भी है। यातायात व्यवस्था एवं गोताखोरों के साथ ही सुरक्षा का मुकम्मल प्रबंध प्रशासन कर रहा है। यह श्रमदान प्रात: छह से आठ बजे तक दो घंटे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष गोकुल शर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडलाध्यक्ष विजय कपूर, श्री काशी व्यापार महामंडल के अध्यक्ष बदरुद्दीन अहमद, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के संजय सिंह के साथ काफी संख्या में संगठनों के सदस्य गंगा निर्मलीकरण अभियान के श्रमदान में शामिल होंगे। गवर्नमेंट एप्रूब्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेष त्रिपाठी, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हर्ष सिंह, सुबह-ए-बनारस क्लब के मुकेश जायसवाल, सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री एवं शिव आराधना समिति के सचिव गोपाल जी पाठक ने भी श्रमदान में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही है। सीआरपीएफ के कमांडेंट वीएस शर्मा भी बटालियन के जवानों के साथ श्रमदान में शामिल होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मणि शंकर पांडेय सरकारी कर्मचारियों के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश दीक्षित भी शामिल होंगे। रामनगर इंडस्ट्रियल इस्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके चौधरी, भोजपुरी समाज सामने घाट के नित्यानंद पाठक, शांडिल्य पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ जर्नादन शांडिल्य, ब्रीथ ईजी हास्पिटल के डा. एसके पाठक, आईएमए के डा. संजय राय चिकित्साकर्मियों के साथ श्रमदान करेंगे। आभास के अध्यक्ष डा. संजय चौबे, महिला चेतना समिति की तनुजा एवं संस्था उदय के डा. अखिलेश ने भी गंगा निर्मलीकरण अभियान में श्रमदान करने की बात कही है।


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें