एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटा, युवती की मौत

Varanasi Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहता। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपालपुर (सबुआ का पोखरा) में शनिवार की शाम अचानक तेज आवाज के साथ गैस सिलिंडर फटने से इलाके के लोग दहल गए। पूरे कमरे में आग फैलने से खाना बना रही युवती लपटों में घिर गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। उसे बचाने में छह अन्य लोग भी झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनते ही मौके पर भी इकट्ठा हो गई। धमाका इतना तेज था कि जिस कमरे में खाना बन रहा था उसका टिनशेड उड़कर दूर जा गिरा। जानकारी होने पर पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपालपुर(सबुआ का पोखरा) के रहने वाले बुनकर निजामुद्दीन का एक कमरे का टिनशेड युक्त मकान है। पत्नी की मौत के बाद उसकी नतिनी यास्मीन(20) खाना बनाने के लिए उसके साथ रहती थी। शाम को लगभग चार बजे यास्मीन कमरे में पांच लीटर वाले गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी। इस बीच अचानक तेज विस्फोट के साथ गैस सिलिंडर फट गया। टिनशेड को तोड़ते हुए गैस सिलिंडर टुकड़ों में बिखर गया और कमरे में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि इलाके के लोगों ने समझा कि बम फटा है। आवाज से दहले कुछ लोग तो घरों में दुबक गए। आग का गोला बनी युवती को बचाने में आधा दर्जन लोग झुलस गए। फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन, इस दौरान कमरे में रखी चौकी समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। झुलसे सरफुद्दीन उर्फ कल्लू (25), निर्जामुद्दीन(63), नासिर अहमद (35), अब्दुल सलाम (45), कल्लू (27) और एखलाक(20) को समीप के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें