एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दाह संस्कार से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Varanasi Updated Wed, 23 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिंडरा। वाराणसी में अंतिम संस्कार करने के बाद जौनपुर जा रहे लोगों की जीप तेज रफ्तार सूमों से जा भिड़ी। फूलपुर थाना क्षेत्र के नएपुर गांव के पास सोमवार की देर रात हुई इस घटना में जीप पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर के चड़ई निवासी कमला राम का सोमवार को निधन हो गया। परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के लिए जीप से वाराणसी आए थे। देर रात करीब एक बजे सभी जीप से वापस लौट रहे थे। फूलपुर के नएपुर गांव पहुंचने पर सामने से आ रही सूमो से जीप टकरा र्गई। तेज आवाज के साथ हुई भिड़ंत के बाद जीप पर सवार लोग चीखने लगे। चीख पुकार सुन कर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घायलों को नजदीक स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां जौनपुर के नेवढि़या थाना क्षेत्र के परती निवासी पुजारी राम (35) को मृत घोषित कर दिया गया। पुजारी जीप में आगे वाली सीट पर बैठा था। वह कमलाराम का रिश्तेदार था। इसके अलावा चड़ई गांव निवासी संतोष, सरजू, पप्पू, बिरजू, बीरबल समेत करीब दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद सूमो सवार वाहन छोड़ भाग गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें