एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गश खाकर इमरजेंसी वार्ड में गिरीं साध्वी पूर्णांबा

Varanasi Updated Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। गंगा की अविरलता-निर्मलता के लिए लंबे समय से तपस्यारत साध्वी पूर्णांबा सोमवार को कबीरचौरा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गश खाकर गिर पड़ीं। बेहद कमजोरी के कारण ऐसा हुआ। खड़ा होने के बाद अचानक चक्कर आया और वह फर्श पर जा गिरीं। जानकारी मिलते ही वार्ड में हड़कंप मच गया। सीएमएस डॉ. डीबी सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए। उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ। जल त्याग के बाद 14 मई से अस्पताल में भर्ती पूर्णांबा तीसरी बार वार्ड में बेहोश होकर गिरी हैं। सीएमएस ने बताया कि इलेक्ट्रोट्राइट्स इमबैलेंस के कारण ऐसा हुआ। कुछ इंजेक्शन और दवा की मदद से स्थिति पर काबू पाया जा सका। उधर, साध्वी शारदांबा, ब्रह्मचारी कृष्णप्रियानंद, योगेश्वरानंद की हालत जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें