एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों के ताले चटकाए

Varanasi Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के हबीबपुरा और शिवपुर की कुंदन नगर कालोनी में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों के ताले चटका दिए। हबीबपुरा में करीब ढाई लाख की चोरी बताई जा रही है। शिवपुर में चोर घर के अंदर तो घुस गए लेकिन आलमारी नहीं तोड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतगंज थाना क्षेत्र के हबीबपुरा निवासी विजय साहू व्यवसायी हैं। शुक्रवार को उनके छोटे भाई नारायण गुप्ता की दलहट्टा में शादी थी। घर के सभी लोग शादी में गए थे। शनिवार की भोर में विजय का एक रिश्तेदार उनके घर पहुंचा तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर के दो कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। सूचना के बाद घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक 35 हजार रुपये नगद, सोने की दो चेन, तीन अंगूठी, बाली, मांगटीका समेत चोर करीब ढाई लाख का सामान ले गए।
दूसरी घटना शिवपुर में कुंदन नगर कालोनी की है। मिजोरम में बिजली विभाग के इंजीनियर वंशगोपाल सिंह का कुंदन नगर में मकान है। वह मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। 27 जून को वंशगोपाल के भतीजे की शादी थी। वंशगोपाल परिवार समेत बलिया गए थे। शनिवार को वाराणसी लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरे पड़े थे। चोरों ने आलमारी तोड़ने का भी असफल प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें