एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक से दब कर किशोरी की मौत, युवती जख्मी

Varanasi Updated Sat, 07 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सारनाथ। पिता के साथ रिश्तेदार के घर जा रही किशोरी की ट्रक से कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढ़ूपुर में शुक्रवार की दोपहर हुई इस दुर्घटना के बाद चालक रुस्तमपुर में ट्रक छोड़कर भाग निकला। बाद में पुलिस ने एक ईंट भट्ठे से ट्रक को कब्जे में लिया। ट्रक चालक शराबी बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के मलौरा का निवासी भोलानाथ विश्वकर्मा चितईपुर में किराये के मकान में रहकर बढ़ईगिरी का काम करता है। लेढ़ूपुर स्थित एकता नगर में रहने वाले उसके रिश्तेदार विजय कुमार के पौत्र की शनिवार को बरही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपनी तीन बेटियों में सरस्वती को छोड़ अंजली (15) और लक्ष्मी (22) को साथ लेकर बस से लेढ़ूपुर पहुंचा। भोलानाथ दोनों बेटियों को सड़क के किनारे खड़ी कर पास ही स्थित एक दुकान पर मिठाई खरीदने गया। इसी दौरान करीब 50 मीटर दूर पहले से खड़ा ट्रक आशापुर के लिए चला। इस ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी लक्ष्मी और अंजली को धक्का मार दिया। हादसे में लक्ष्मी ट्रक के पहिया के नीचे आ कर कुचल गई जबकि अंजली चारों पहिये के बीच आकर घायल हो गई। लक्ष्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा किया लेकिन वह भाग निकला। घायल अंजली को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने के बाद पुलिस रुस्तमपुर पहुंची तो वहां ट्रक नहीं था। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना में आरोपित ट्रक पास के ही एक ईंट भट्ठे पर चलता है। भट्ठे पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें