एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गुलर यार्ड में बेपटरी हुआ दून का एक कोच

Varanasi Updated Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड और वाशिंग लाइन में ट्रेनों के बेपटरी होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को अपराह्न दो बजे गुलर यार्ड के पास दून एक्सप्रेस का एक कोच फिर पटरी से उतर गया। ऐसे में अधिकारियों, कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। अथक प्रयास के बाद शाम सात बजे कोच पटरी पर लाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलर यार्ड में मंगलवार की दोपहर दून एक्सप्रेस में एक कोच जोड़ा जा रहा था जो अचानक पटरी से उतर गया। इसकी सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली, उनके माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं। चूंकि मंगलवार को ही डीआरएम भी बनारस के दौरे पर आए। ऐसे में अधिकारी आनन फानन में उनके आने से पहले कोच पटरी पर लाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद शाम सात बजे डिब्बा पटरी पर लाया जा सका। अधिकारिक सूत्रों का कहना था कि यार्ड और वाशिंग लाइन में बार-बार ट्रेन के बेपटरी होने की वजह लाइन का काफी पुराना होना है। बता दें कि डीआरएम के निर्देश पर सोमवार और मंगलवार को संटमैन के क्रिया कलापों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्रेन के संटिंग के दौरान कितनी सावधानी बरती जाती है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें