एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नलकूप रीबोर का काम बंद होने पर किया चक्काजाम

Varanasi Updated Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। नलकूप के रीबोर का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से नाराज क्षेत्रीय नागरिकों ने बुधवार को मलदहिया पानी टंकी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। जब वहां कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो लोगों ने मलदहिया के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया। लोगों ने अधिकारियों को दो दिन के अंदर रीबोर का कार्य शुरू नहीं होने पर फिर से चक्काजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मलदहिया, अंधरापुल, परेड कोठी, विजया नगरम मार्केट, इंग्लिशिया लाइन, नील काटेज आदि इलाकों में लंबे समय से जलापूर्ति बाधित है। एक महीने पहले क्षेत्र में नलकूप के रीबोर का काम चालू हुआ था लेकिन कुछ ही दिन बाद काम बंद कर दिया गया। इसके चलते इलाके के लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। बताया कि जलकल के अधिकारियों के मंडलायुक्त से भी समस्या बताई जा चुकी है लेकिन कोई नहीं सुन रहा। इसी पजह से चक्काजाम के लिए विवश होना पड़ा। उधर, चक्काजाम के चलते मलदहिया, लोहा मंडी, अंधरापुल-तेलियाबाग मार्ग, इंग्लिशिया लाइन, सिगरा एवं काशी विद्यापीठ रोड पर लंबा जाम लग गया। मामले की सूचना मिलने पर जलकल सचिव एसपी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को यथाशीघ्र रीबोर का कार्य शुरू कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। प्रदर्शन में महेश चंद्र, शशिकांत तिवारी, अरविंद सिंह, जनार्दन यादव, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, प्रेम विश्वकर्मा, सरिता तिवारी, सीमा सोनकर, पूनम, सुनीता एवं अनुपम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें