एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मिनी सदन की पहली ही बैठक में हंगामा

Varanasi Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। मिनी सदन की गुरुवार को हुई पहली बैठक में पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि शोक प्रस्ताव से पहले काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा होनी चाहिए। हंगामे के बीच ही अध्यक्ष ने परंपरा का हवाला देते शोक प्रस्ताव पर चर्चा कराने की व्यवस्था दी। इसके बाद पूर्व पार्षद संजय सिंह सहित अन्य महत्वपूर्ण लोगों के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्षदों ने पहले ही अध्यक्ष को काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया था। बैठक निर्धारित समय से करीब आधे घंटे विलंब से पूर्वाह्न 11.29 बजे वंदेमातरम के साथ शुरू हुई। पहले सदस्यों का परिचय हुआ। इस दौरान सदस्य बीच-बीच में माइक ठीक करने की आवाज भी लगते रहे। बाद में महापौर ने सदस्यों से सदन में नागरिकों सुविधाओं पर सकारात्मक सोच के साथ चर्चा करने का अनुरोध किया। उन्होंने काम रोको प्रस्ताव को महत्वपूर्ण बताते हुए पहले शोक प्रस्ताव पर चर्चा करने की बात कही। इतना सुनते ही पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस पार्षदों ने पहले जनसमस्याओं को लेकर लाए गए काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की। एक सदस्य ने संविदा कर्मियों का मसला उठाया। एक अन्य सदस्य ने सदन मेें जलकल व नगर निगम के कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति का मसला उठाया। हंगामे के बीच ही महापौर ने परंपरा का हवाला देते हुए शोक प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने की बात कही। शोक प्रस्ताव पर चर्चा के बाद बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें