एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जहां एनडीए की सरकार वहां सहकारी संस्थाएं बेहतर

Varanasi Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाबतपुर। जिन प्रदेशाें में एनडीए की सरकार है वहां सहकारी संस्थाएं बेहतर काम कर रही हैं। हम सहकारिता के जरिए बिजली तक बना रहे हैं। चीन के विकसित होने का सबसे बड़ा कारण वहां 24 घंटे बिजली की उपलब्धता है। ये बातें शुक्रवार को बाबतपुर स्थित संजय मोटल में आयोजित दो दिवसीय भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक धनंजय कुमार सिंह ने कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का उद्घाटन करते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि कर्नाटक में सहकारिता के माध्यम से राज्य ने अद्भुत प्रगति की है। कर्नाटक की भाजपा सरकार ने सहकारी समितियों के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज पर जरूरतमंदों को ऋण उपलब्ध कराया है। गुजरात में भी बेहतर स्थिति है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें भी अच्छा प्रयास कर रही हैं।
कर्नाटक के सहकारिता मंत्री पुत्ता स्वामी ने कहा कि प्रदेश में कोआपरेटिव बैंक की संपत्ति एक लाख 39 हजार करोड़ है। वहां 36 हजार सहकारी समितियां काम कर रही हैं। बिहार के सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने कहा कि राज्य में 22 सहकारी बैंक हैं जिन्हें विभिन्न योजनाओं के जरिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में सहकारी बैंक की दो शाखाएं खोलने की योजना है। बिहार सरकार ने खरीफ के पिछले सीजन में 19 लाख टन धान की खरीद सहकारी समितियाें के माध्यम से कराई है।
विज्ञापन

पहले दिन बैठक की अध्यक्षता धनंजय कुमार सिंह ने की। संचालन डा. एसपी तिवारी तथा धन्यवाद बाल्मीकि तिवारी ने ज्ञापित किया। बैठक में संतोष गंगवार, मंजूनाथ गौड़ा, भवंर सिंह शेखावत, राधाकृष्ण गुप्त, देवेंद्र पांडेय, ज्योत्सना श्रीवास्तव, संजय भारद्वाज सहित 30 से अधिक सहकारी बैंकाें के चेयरमैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें