एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिवपाल पर मुकदमे के लिए कोर्ट जाने की तैयारी

Varanasi Updated Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से एसएसपी के इनकार करने के बाद छात्रनेताओं ने अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है। उन्होंने पुलिस महकमे पर झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को लंका में हुई छात्र युवा संघर्ष मोर्चा की बैठक में इस मामले को लेकर इसी सप्ताह कोर्ट में याचिका दाखिल करने का निर्णय हुआ। वक्ताओं ने कहा कि थाने में मंत्री के खिलाफ तहरीर देने के बाद पुलिस उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का षड्यंत्र कर रही है। इसकी लिखित सूचना एसएसपी को दे दी गई है। बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री उमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शैलेंद्र पांडेय, विपुलेंद्र प्रताप सिंह, निर्भय नारायन सिंह, हिमांशु गिरी, राहुल राज, नीरज सिंह समेत कई छात्रनेता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें