एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्काउट्स एंड गाइड्स ने लगाई युवा संसद

Varanasi Updated Thu, 06 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। भारत स्काउट एवं गाइड, नई दिल्ली मुख्यालय द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे प्रेक्षागृह में आयोजित रीजनल लेवल यूथ फोरम के तीसरे दिन बुधवार को विविध कार्यक्रम हुए। प्रथम चरण में गाइड पाठ्यक्रम पर परिचर्चा हुई। जिला आयुक्त प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संचालन संगठन आयुक्त विनय शरण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में मुख्यालय के आरओसी बबलू गोस्वामी के नेतृत्व में मिलियन डेवलपमेंट शोल विषय पर चर्चा हुई। तीसरे चरण में प्रजेंटशन आफ यूथ फोरम विषय के अंतर्गत युवा संसद (यूथ पार्लियामेंट) का प्रयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांसदों के शपथ ग्रहण, विधेयक पारित होने की विधि तथा सांसद के अन्य क्रिया-कलापों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एएन झा ने उत्साहवर्धन किया। इसके बाद भारतीय सुरक्षा एवं ग्लोबल वार्मिगिं विषयों पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में स्काउट्स एंड गाइड्स ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसकी मुख्य अतिथि प्रियंका प्रवीण रहीं। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर क्विज प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य अतिथि वीके गुप्ता रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें