एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हृदय रोग से ग्रसित कैदी की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Varanasi Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। हृदय रोग से पीडि़त एक कैदी की मौत मंगलवार की अपराह्न कबीरचौरा अस्पताल में हो गई जबकि दूसरा जीवन और मौत से जूझ रहा है। कैंसर से ग्रसित दूसरे कैदी को अन्यत्र उपचार के लिए अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने जेल प्रशासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल जेल से सुबह 11.55 पर कैदी श्यामलाल (87) को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हृदय में संक्रमण होने से उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। अस्पताल के आईसीयू में मरीज को भर्ती तो कर लिया गया लेकिन कोई हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं होने और उपकरण के अभाव में मरीज का उचित उपचार नहीं हो सका। शाम 3.30 बजे उसने दम तोड़ दिया। पिछले पांच दिनाें से सेंट्रल जेल का ही कैदी सुरेश अस्पताल में भर्ती है। कैदी को कैंसर होने पर शुरुआत में बीएचयू भेजा गया था लेकिन वहां बेड नहीं होने के कारण उसे कबीरचौरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। कबीरचौरा अस्पताल में कैंसर के उपचार की सुविधा नहीं है। इसीलिए उसकी स्थिति गंभीर होती जा रही है। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. डीबी सिंह ने बताया कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन को पत्र भेजा गया है ताकि उसे अन्यत्र उपचार कराया जा सके। उधर, सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक संजीव त्रिपाठी का कहना है कि सुरेश का इलाज पूर्व में बीएचयू में ही हो रहा था। उसकी तबीयत गंभीर होने पर उसे फिर बीएचयू भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें