एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अभिषेक अध्यक्ष और विनोद महामंत्री निर्वाचित

Varanasi Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभिषेक द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद पर ललित कुमार मिश्र, महामंत्री-विनोद कुमार मिश्र तथा पुस्तकालय मंत्री लवलेश कुमार द्विवेदी निर्वाचित घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर सिर्फ पांच मतों से पराजित वृज नंदन दुबे ने रिकाउंटिंग की मांग की। उसकी मांग पर रिकाउंटिंग कराई गई, लेकिन परिणाम में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं हुआ। इस दौरान हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। निर्वाचित पदाधिकारियों को कुलपति प्रो. बिंदा प्रसाद मिश्र ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। शुरू में मतदान की गति काफी धीमी रही लेकिन 11 बजे के बाद रफ्तार बढ़ी। कुल 965 मतदाताओं में से 81 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया। विश्वविद्यालय में चारो ओर बैरिकेडिंग की गई थी। इसके साथ ही जगह जगह फोर्स की तैनाती की गई थी। विश्वविद्यालय के दोनों प्रवेश द्वार पर प्रत्याशी तथा उनके समर्थक आने वाले मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों ने परिसर में जुलूस निकाला। शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव अधिकारी प्रो. उमाशंकर शुक्ल, चीफ प्राक्टर प्रो. केदारनाथ त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया है। पूर्व अध्यक्ष डा. रवि कुमार मिश्र, डा. भूपेंद्र पांडेय, डा. अखिलेंद्र त्रिपाठी, डा. सुनील पांडेय, डा. सुशील शुक्ला, डा. नागेंद्र नारायण मिश्र, डा. पंकज कुमार, डा. नारायण झा, डा. उपेंद्र पांडेय, डा. शैलेश कुमार मिश्र, मृगेंद्र तिवारी, डा. राजेश द्विवेदी, डा. संतोष कुमार ओझा, जनकनंदिनी बाबा, जयंत कुमार चौधरी, महेंद्र प्रताप शुक्ल, कमलेश पांडेय ने विश्वास व्यक्त किया है कि निर्वाचित पदाधिकारी छात्र तथा विश्वविद्यालय हित में काम करेंगे।

इन्हें मिले इतने मत
अध्यक्ष : अभिषेक द्विवेदी-433, सुमनचंद्र पंत-351
उपाध्यक्ष : ललित कुमार मिश्र-264, वृज नंदन दुबे-259, विनय कुमार पांडेय-134, गौरव कुमार मिश्र-122
महामंत्री : विनोद कुमार मिश्र-331, कपिल मोहन-179, अविनाश मणि त्रिपाठी-169 व त्र्यम्बक उपाध्याय-102
पुस्तकालय मंत्री : लवलेश कुमार द्विवेदी-330, रविकांत भूषण-224, प्रिंस कुमार पांडेय-121, रोहित रंजन तिवारी-89, ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी-10 एवं रामनरेश तिवारी-08
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें