एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रदेश में नियुक्त होंगे 41 हजार अनुदेशक

Varanasi Updated Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। बेसिक शिक्षा विभाग के मिडिल स्कूलों में कला और शारीरिक/स्वास्थ्य शिक्षा देने के लिए प्रदेश में 41307 अनुदेशक संविदा पर नियुक्त किए जाएंगे। प्रदेश में ऐसे 13769 मिडिल स्कूल चिह्नित किए गए हैं। इन अनुदेशकों को प्रतिमाह सात हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इनकी नियुक्ति ग्राम शिक्षा समिति की ओर से की जाएगी। वाराणसी जिले के 214 स्कूलों में 642 अनुदेशक रखे जाएंगे। प्रदेश में सबसे अधिक सीतापुर में 1695 अनुदेशक नियुक्त होंगे। माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव सुनील कुमार ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक अतुल कुमार ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शासनादेश जारी कर नियुक्ति का निर्देश दिया है। नियुक्ति उन मिडिल स्कूलों में होगी, जहां बच्चों की संख्या सौ या इससे अधिक होगी। पढ़ाई-लिखाई के अलावा कला, साहित्य, खेल के प्रति बच्चों की रुचि जागृति करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसमें निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक भी नियुक्त किए जा सकेेंगे।

कहां कितनी होगी तैनाती
वाराणसी-642, गाजीपुर-579, जौनपुर-1014, चंदौली-705, मिर्जापुर-759, सोनभद्र-654, भदोही-555, आजमगढ़-1122, बलिया-726 और मऊ में 531
योग्यता/पात्रता
शारीरिक/स्वास्थ्य शिक्षा के लिए : स्नातक, बीपीएड, डीपीएड
तकनीकी/कार्य शिक्षा के लिए : 12वीं के साथ आईटीआई अथवा पालीटेक्निक
कला के लिए : कला से स्नातक/डिप्लोमा अथवा प्राविधिक कला के साथ इंटरमीडिएट एवं ड्राइंग-पेंटिंग के साथ स्नातक
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें