एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सुबह खुल जाएंगे स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के पट

Varanasi Updated Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। धन तेरस पर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के लिए भक्तों को घंटों लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नयनाभिराम स्वरूप के दर्शन के लिए इस बार पट अल सुबह खुल जाएंगे। 11 नवंबर को अपार भीड़ की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन के आग्रह पर मंदिर प्रबंधन सुबह पट खोलने पर राजी हो गया। कोतवालपुरा और सरस्वती फाटक गेट से दो तरफ से लाइन लगेगी। भक्तों का निकास कालिका गली से होगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर के कंट्रोल रूम में सोमवार की देेर शाम तक आला अधिकारियों ने धनतेरस पर अन्नपूर्णा मंदिर में होने वाले सुरक्षा और दर्शन के प्रबंधों पर मशविरा किया। अन्नपूर्णा मठ-मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी महाराज की मौजूदगी में एडीएम सिटी एमपी सिंह, एसपी सिटी संतोष सिंह, एएसपी सुरक्षा श्रीपति मिश्र, डिप्टी कमांडेंट सीआरपीएफ मनोज कुमार सिकोन, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अभियंता नगर निगम, गुलशन कपूर, महेश मिश्र, सोनालाल सेठ समेत तमाम लोगों ने दर्शन की व्यवस्था पर चर्चा की। प्रशासन और व्यापारियों के अनुरोध पर महंत ने सुबह छह बजे पट खोलने पर सहमति जता दी। बताया गया कि गेट नंबर एक बांसफाटक से कोतवालपुरा-ढुंढिराज गणेश होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर में भक्त प्रवेश करेंगे। स्वर्णमयी मां का दर्शन करते हुए राम मंदिर होकर कालिका गली से निकास दिया जाएगा। दूसरी कतार लगेगी सरस्वती फाटक से। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए भक्त छत्ताद्वार से प्रवेश करेंगे। धनतेरस के निमित्त नगर निगम को परिसर की सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए गए। बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए जर्जर तार बदलने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें