एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सराफा व्यापारी ने की पांच करोड़ की अघोषित आय की घोषणा

Varanasi Updated Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। शहर के एक प्रमुख सराफा व्यापारी ने खुद पांच करोड़ रुपये की अघोषित आय की घोषणा की है। मंगलवार को उसके यहां आयकर विभाग ने सर्वे की कार्रवाई की थी। आयकर आयुक्त डीएन मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि आयकर सर्वे में विभाग को भारी सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान उक्त सराफा व्यापारी ने पांच करोड़ की अघोषित आय की घोषणा की है। इससे संबंधित सीज कर लाए गए कागजातों की जांच जारी है। सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। कहा कि जांच में कैश का मिलान किया गया तो वह सही मिला जबकि स्टाक मिलान में कुछ अंतर मिला है। सराफा व्यापारी कई वर्ष से एडवांस टैक्स नहीं जमा कर रहा था। शहर के कई बड़े व्यापारी एडवांस टैक्स जमा नहीं करते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसमें सराफा व्यापारी और बिल्डर्स शामिल हैं। आयकर अपर आयुक्त अभय कुमार ठाकुर ने कहा कि लहुराबीर, पांडेयपुर, अर्दली बाजार, भेलूपुर, भिखारीपुर समेत अन्य स्थानों पर सराफा व्यापारियों के अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। सभी जरूरी कागजात और कंप्यूटर के हार्ड डिस्क को सीजकर कार्यालय लाया गया है। कागजातों की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें