एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मणिपुरी मार्शल आर्ट की रोमांचकारी प्रस्तुति

Varanasi Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। प्राचीन मार्शल आर्ट पर आधारित मणिपुरी नृत्य थांग-टा की प्रस्तुति से गुरुवार को कलाकारों ने हर किसी का मन मोह लिया। रोहनिया के डालिम्स के बाद सामने घाट की सनबीम एकेडमी में आयोजित इस नृत्य का आयोजन स्पिक मैके की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी विरासत से नई पीढ़ी को परिचित कराने के इरादे से डालिम्स में छात्र-छात्राओं के बीच मोहक प्रस्तुति की गई। लय-तल पर अपनी नृत्य कला की प्रस्तुति से मणिपुरी कलाकारों ने हर किसी को चकित कर दिया। तलवारबाजी के प्रदर्शन से युद्ध के वास्तविक दृश्य को बच्चों के सामने पेश किया गया। चिंगथम रंजीत के निर्देशन में एल सनमचा, एल जयंता सिंह, अकाइजम रतन सिंह, एल उमानाथ, एन रकेश सिंह, वाईचंद्र सिंह, एम हिरोजीत सिंह ने मणिपुरी नृत्य के तहत कलाओं का प्रदर्शन किया। निदेशिका पूजा मधोक का कहना था कि नृत्य की ऐसी अद्भुत प्रस्तुति उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखी थी। इससे पहले, डालिम्स के अध्यक्ष प्रदीप मधोक बाबा ने कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्पिक मैके के समन्वयक उमेश सेठ उपस्थित थे। इसी तरह, सामने घाट स्थित सनबीम एकेडमी परिसर में मणिपुरी मार्शल आर्ट की प्रस्तुति से कलाकारों ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। मृदंग की थाप पर कलाकारों की विविध मुद्राएं देखते बन रही थीं। इस मौके पर विद्यालय के सचिव जगदीप मधोक, निदेशिका पूनम मधोक, प्रधानाचार्या कल्याणी सिंह उपस्थित थीं। निर्देशन कशिश सिंह, स्मृति सिंह का था। संचालन तूलिका पाठक ने किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें