एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जमीन में गाड़कर रखा गया तमंचा, कारतूस बरामद

Varanasi Updated Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। कैंट पुुलिस ने आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह पर हमले में इस्तेमाल किया गया तमंचा और कारतूस टकटकपुर से बरामद कर लिया। इन्हें जमीन में गाड़कर छुपाया गया था। पुलिस ने यह बरामदगी रिमांड पर लिए गए आरोपी दुर्गेश सिंह की निशानदेही पर की। इस मामले में पुलिस अभी दो और इनामी शूटर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि विंध्यवासिनी नगर कालोनी के रहने वाले डाक्टर वीपी सिंह की अर्दली बाजार में क्लिनिक है। वह 30 नवंबर की रात क्लिनिक से निकलकर कार से घर जा रहे थे। सौ कदम आगे बढ़ते ही बदमाशों ने ओवरटेक कर डाक्टर पर गोलियां चला दीं। एक गोली हाथ से टकराकर सीने में धंस गई। इस घटना को लेकर डाक्टरों ने कई दिनों तक आंदोलन किया। बाद में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस का दबाव बढ़ने पर बीते दिनों आरोपी दुर्गेश सिंह ने समर्पण कर दिया था। पुलिस ने अदालत के निर्देश पर उसे नौ घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया था। इस दौरान पूछताछ में दुर्गेश ने टकटकपुर में छिपाकर रखा गया तमंचा और कारतूस बरामद करा दिया। पुलिस इस मामले में इनामी बदमाश विजय सिंह और सोनू गोस्वामी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें