एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चालक, परिचालक को मिलेगा आमदनी में हिस्सा

Varanasi Updated Thu, 03 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। महाकुंभ स्पेशल बसों के चालकों और परिचालकों को रोडवेज अपनी आमदनी का निश्चित हिस्सा देगा। यह प्रोत्साहन योजना छह से 16 फरवरी तक लागू रहेगी। यदि बस की पूर्ण क्षमता की आय होती है तो उस ट्रिप की आय का दो फीसदी चालक और दो फीसदी परिचालक को मिलेगा। यदि 90 फीसदी से 99 फीसदी आय प्राप्त होती है तो चालक और परिचालक को डेढ़-डेढ़ फीसदी प्रोत्साहन धनराशि का तत्काल भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के काशी डिपो के एआरएम आरसी दुबे ने बताया कि छह से 16 फरवरी तक कुंभ मेला अवधि में रोजाना 300 किलोमीटर या इससे अधिक दूरी तक मेला बस संचालन करने वाले चालकों एवं परिचालकों को 125 रुपये प्रतिदिन के आधार पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। बताया कि 11 दिन की ड्यूटी (न्यूनतम 3300 किमी) करने पर 1375 रुपये, नौ दिन की ड्यूटी (न्यूनतम 2700 किमी) करने पर 1125 रुपये तथा सात दिन की ड्यूटी (न्यूनतम 2100 किमी) करने पर 875 रुपये का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस जनवरी से दस मार्च तक सभी क्षेत्रों की बसें यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर ऑनरोड रखी गई हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें