एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘स्माइल वसंत’ में चला पीले रंग का जादू

Varanasi Updated Thu, 14 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। ‘स्माइल वसंत’ में बुधवार को पीले रंग के परिधान और व्यंजन छाए रहे। इनरह्वील क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 16 गरीब लड़कियों को साइकिल भेंट की गई। ‘स्माइल मुनिया’ के तहत इससे पहले क्लब की ओर से 251 साइकिलें बांटी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत पर केंद्रित कार्यक्रम होने की वजह से पीले रंग का आकर्षण बना रहा। क्लब की अध्यक्ष और पदाधिकारी पीले परिधान में पहुंचीं। भारती गंगवानी और सुनीता अग्रहरि ने सरस्वती वंदना की। बतौर मुख्य अतिथि दुर्गा मिश्रा ने साइकिल वितरित की। क्लब की मंडलाध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने स्माइल मुनिया प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। डॉ. ऋतु गर्ग और हिमा रस्तोगी ने नृत्य पेश किया। व्यंजन प्रतियोगिता में जयंती सामंत अव्वल रहीं। तमाम गेम खेले गए। इस मौके पर राधा बिजावत, कामिनी अग्रवाल, सुनीता भार्गव, सरोजिनी महापात्रा, शोभा अग्रवाल, सविता मनखंद उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें