एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वकील की पत्नी से लूट के विरुद्ध कचहरी में हड़ताल

Varanasi Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी से हुई लूट की घटना के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। सेंट्रल और बनारस बार की संयुक्त बैठक मेें घटना की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने सही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवर बरामद करने की मांग की। उनका आरोप है कि अपराधियों में पुलिस प्रशासन का भय समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय होने के बाद अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और कचहरी परिसर में घूमकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। अधिवक्ता एसएसपी से मिलने गए लेकिन उनके मौजूद नहीं रहने पर नारेबाजी करते लौट गए। इस मुद्दे पर मंगलवार की सुबह बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक में बनारस बार के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रमोद पाठक, महामंत्री रामराजीव सिंह, कमलेश सिंह कमलू, बार कौंसिल सदस्य अरुण त्रिपाठी, अशोक सिंह, राधेश्याम चौबे, दीनानाथ सिंह आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें