एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुंभ मेले के प्रसाद से सुधरेगी बिजली की दशा

Varanasi Updated Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। कुंभ नगर को जगमग करने वाले विद्युत उपकरणों का बड़ा हिस्सा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को प्राप्त हुआ है। कुंभ नगर से पोल, केबिल और ट्रांसफार्मर समेत करीब 50 करोड़ रुपये की सामग्री निकली है। इसमें से पावर कारपोरेशन ने 28 करोड़ रुपये की सामग्री पूर्वांचल निगम को दी है जबकि शेष सामग्री का वितरण मध्यांचल, दक्षिणांचल और पश्चिमांचल की कंपनियों को किया गया है। इस सामग्री से लोहिया ग्राम और बिजनेस प्लान के कामों को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को कुंभ मेले की सामग्री से 13 हजार 603 पोल प्राप्त हुए हैं। इनमें से ज्यादातर खंभे हाईटेंशन लाइन के लिए हैं जबकि महज 2818 पोल वितरण प्रणाली के लिए का इस्तेमाल करने लायक हैं। इसके अलावा पारेषण और वितरण लाइनों में इस्तेमाल होने वाले केबिल और दूसरे उपकरणों की भी बड़ी खेप मिली है। विभिन्न क्षमता के कुल 134 ट्रांसफार्मर प्राप्त हुए हैं, जिनमें 15 मोबाइल ट्राली ट्रांसफार्मर हैं। हाईटेंशन लाइनों के निर्माण के लिए भी काफी सामग्री प्राप्त हुई है। प्रबंध निदेशक आलोक कुमार का कहना है कि जो भी सामग्री प्राप्त हुई है, उससे लोहिया ग्राम, सांसद एवं विधायक निधि होने वाले काम और बिजनेस प्लान के रुके हुए काम तेजी से पूरे हो पाएंगे। साथ ही निर्माणाधीन 33 केवी के 90 वितरण उपकेंद्रों का काम भी पूरा हो सकेगा। वहीं, 15 ट्राली ट्रांसफार्मरों में से बस्ती, मिर्जापुर, आजमगढ़ और बनारस जोन को जरूरत के अनुसार वितरित किया जाएगा। इससे गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें