वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए 15 अप्रैल से आनलाइन प्रवेश परीक्षा आवेदनपत्र भरे जा सकते हैं। इसके लिए 13 मई तक इलाहाबाद बैंक की विद्यापीठ, यूपी कालेज, राजा तालाब, बृज इनक्लेव, मुगलसराय, बलिया, ज्ञानपुर (भदोही), मिर्जापुर, ओबरा (सोनभद्र) और एचडीएफसी की रथयात्रा शाखा में शुल्क जमा किया जा सकता है। शुल्क जमा करने पर एक टोकन मिलेगा। टोकन के भीतर अंकित लागिन नेम एवं पासवर्ड अंकित होगा, जिसके माध्यम से आनलाइन आवेदनपत्र में आवश्यक विवरण भरा जा सकेगा। इस बार एनटीपीसी तथा गंगापुर परिसर के लिए साथ में प्रवेश परीक्षा होगी। स्नातक तथा स्नातकोत्तर के साथ ही एमफिल की परीक्षा भी साथ होगी।