एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ लड़ेंगे आरपार की लड़ाई

Varanasi Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। नगर निगम प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के अधिवेशन के अंतिम दिन सोमवार को उपभोक्ताओं की वर्तमान संख्या के हिसाब से प्रदेश में एक लाख 30 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और विद्युत वितरण के ढांचे को दुरुस्त करने की मांग की गई। कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ और बनारस में बिजली का निजीकरण करने के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ के महामंत्री एलपी कटकवार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र दुर्व्यवस्था का शिकार है। बिजली का बाजार खोलते समय तर्क दिया गया था कि इससे सेवा सुधरेगी और प्रतिस्पर्धा बढ़ने से कीमतें कम होंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इन्हीं तर्कों के सहारे निजीकरण की तैयारी की जा रही है। जनता को विश्वास में लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी। निजीकरण के खिलाफ लड़ने के लिए जनता के बीच तथ्यों के साथ जाना होगा। अध्यक्षता कर रहे एपी श्रीवास्तव ने कहा कि निजीकरण के खिलाफ 13 मई से बेमियादी कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई है। उससे चार दिन पहले से ही धरना-प्रदर्शन के साथ ही वाहन जुलूस निकाले जाएंगे। डीसी शर्मा और धुरंधर शर्मा ने 40 उपभोक्ताओं पर एक कर्मचारी की दर से नियुक्ति करने, आउटसोर्सिगिं के माध्यम से कर्मचारियों के कमी की भरपाई बंद करने, संविदाकर्मियों के विनियमितीकरण की मांग की। बीडी विश्वकर्मा और एपी श्रीवास्तव ने निजीकरण का प्रयास रोकने, सीके गुप्ता एवं आरबी यादव ने निगम बनने के बाद विद्युत कंपनियों का घाटा बढ़कर 25 हजार करोड़ रुपये होने के कारणों पर श्वेतपत्र जारी करने, पीपी राय तथा दीनानाथ मिश्र ने समय वेतन वितरण का प्रस्ताव रखा, जिसे पास कर दिया गया।
इनसेट
डीसी शर्मा अध्यक्ष, राजेंद्र महामंत्री बने
वाराणसी। अधिवेशन के दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी अनुपम, देऊ प्रसाद सिंह और रामाधार यादव की देखरेख में प्रांतीय कमेटी का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से डीसी शर्मा अध्यक्ष, राधाकृष्ण पांडेय कार्यवाहक अध्यक्ष, एपी श्रीवास्तव, योगेंद्र दत्त शर्मा उपाध्यक्ष, राजेेंद्र प्रसाद घिल्डियाल महामंत्री, रामजन्म सिंह उप महामंत्री, नंदलाल जायसवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए। ऋषि, लाला राम, बच्चन सिंह असवाल, रामगति मौर्य, मोहन लाल, देवेंद्र चौहान, डीपी सिंह, रामसहज पांडेय, सीबी गौड़, सुरेंद्र श्रीवास्तव, ज्ञानरंजन सिन्हा मंत्री, अवधेश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, सुधीर तिवारी, शीतला प्रसाद, वीरेंद्र सिंह सहमंत्री, राजेश सिंह कार्यालय मंत्री, दीनानाथ मिश्र प्रचार मंत्री, ध्रुवनाथ यादव संगठन मंत्री चुने गए। धुरंधर शर्मा, ज्ञान सिंह, मनोज कुमार सक्सेना, शिवरतन, आकांक्षा सक्सेना, डीके मिश्रा, डीके राय, एपी शुक्ला, नाजिम अली, अंबुज सिंह, प्रह्लाद शर्मा कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
पूर्वांचल कमेटी के पदाधिकारी
एपी श्रीवास्तव पूर्वांचल अध्यक्ष, रामगति मौर्य कार्यकारी अध्यक्ष, आरबी यादव, बालमुकुंद तिवारी उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह महामंत्री, रामाधार यादव कोषाध्यक्ष, रामनगीना कुशवाहा संगठन मंत्री, विजय वर्मा प्रचार मंत्री, वीरेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए। दिनेश कुमार संविदा मजदूर संघ के अध्यक्ष, राजेश कुमार सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह महामंत्री कुंजविहारी कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें