एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एयरपोर्ट जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Varanasi Updated Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिंडरा। बाबतपुर एयरपोर्ट से करीब दो किलोमीटर दूर मंगारी ब्लाक मुख्यालय के पास मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने आजमगढ़ निवासी मोहम्मद साजिद (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। स्पाइस जेट के विमान से शारजाह जाने के लिए घर से निकले साजिद को चार गोलियां मारी गईं। कार में उसके चार दोस्त भी थे, जिन्हें खरोंच तक नहीं आई। वारदात के बाद बाइक सवार दो बदमाश जगदीशपुर की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर एसएसपी अजय कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ के निजामबाद स्थित फरिहा गांव निवासी अनीस का बेटा मोहम्मद साजिद अबूधाबी में ड्राई क्लीनर था। चार भाइयों में उसके तीन भाई अबूधाबी में ही काम करते हैं। कुछ दिनों पहले वह गांव आया था। मंगलवार की रात 9:55 बजे की फ्लाइट से उसे और उसके दोस्त जमील को शारजाह जाना था। शाम को वह कार से आजमगढ़ से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए निकला। उसके साथ कार में फरिहा निवासी सैफ, गुफरान, जमील और इशा भी थे। कार इशा चला रहा था। जमील आगे बैठा था, जबकि बाकी तीनों पीछे। साजिद बाएं बैठा था। इस बीच शाम साढ़े सात बजे मंगारी मुख्यालय के पास रास्ता खराब होने पर इशा ने कार धीमी कर दी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां आ गए और उन्होंने साजिद को सिर और गले में चार गोलियां मारीं। साजिद की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार जगदीशपुर की ओर भागे। सौ मीटर आगे जाने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिर गई। इसके पहले लोग वहां जुटते, दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। बाइक पर जौनपुर का नंबर है।
वारदात के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। फूलपुर पुलिस और कुछ देर बाद एसएसपी भी पहुंचे। मौके पर साजिद के तीनों साथी मिले जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसपी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि कार में पांचवां व्यक्ति भी था। उसका नाम जमील है। वह 9:55 की फ्लाइट से शारजाह चला गया। उन्होंने बताया कि वारदात के एक घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पता चला है कि कार खड़ी कर साजिद को गोली मारी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की बाइक बरामद कर ली गई है। इस मामले में आजमगढ़ पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें