एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कालोनाइजर के घर पांच लाख की चोरी

Varanasi Updated Sat, 01 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सारनाथ। सारनाथ थाना क्षेत्र के पहडि़या स्थित श्रीनगर कालोनी निवासी कालोनाइजर अश्विनी कुमार पटेल के घर से चोरों ने बुधवार की रात खंगाल दिया। अश्विनी अपने कमरे में सो रहे थे। उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। नगदी समेत करीब पांच लाख की चोरी बताई जा रही है। सूचना के मौकेपर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विनी कुमार पत्नी और बच्चों संग एक कमरे में सोए थे। पास केदो कमरो में पिता बिहारी लाल और भाई प्रदीप सोए थे। अश्विनी का छह कमरों का मकान है। रात करीब ग्यारह बजे परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। भोर में करीब साढ़े तीन बजे बिहारी लाल पानी पीने के लिए उठे। उनका कमरे को बाहर से बंद कर दिया था। उनके शोर मचाने पर अश्विनी कुमार भी उठे। उन्होंने कमरा खोलकर बिहारी लाल को बाहर निकाला। देखा तो पूरे घर को चोरों ने खंगाल दिया था। चोर पूजा घर केकमरे केदरवाजे की कुड़ी तोड़ कर घर में घुसे थे। पूजा घर में ही आलमारी की चाभी रखी थी जो आसानी से चोरों के हाथ लग गई। आलमारी में रखे तीन लाख दस हजार रुपये, तीन सोने की चेन, दो झुमका, तीन मंगल सूत्र समेत करीब पांच लाख का माल चोर समेट ले गए थे। भोर में चार बजे सौ नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई तो जवाब मिला कि सुबह नौ बजे थाने पहुंच जाइएगा। अश्विनी सुबह नौ बजे सारनाथ थाने पहुंचे। करीब साढ़े दस बजे पुलिस मौके पर पहुंची। चोर मेन गेट को फांद कर अंदर घुसे थे। गेट पर पैरों के निशान थे। मौकेपर फिंगर प्रिंट की टीम डाग स्क्वायड नहीं पहुंचा था। टीम अगर पहुंचती तो शायद उन्हें चोरों केकुछ सुराग मिल जाते। अश्विनी का कहना था कि उन्होंने बेनीपुर में मकान बनवाने के लिए रुपये रखे थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें