एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नक्शा बनकर तैयार, तीर्थयात्रियों के ठहरने की भी होगी सुविधा

Varanasi Updated Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर परिसर में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से पुरातन शैली में बहुउद्देश्यीय इमारत का निर्माण कराया जाएगा। इसका नक्शा तैयार हो गया है। 13 जून को न्यास परिषद की होने वाली बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है। इस भवन में तीर्थयात्रियों के ठहरने की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कुछ संशोधनों के साथ बहुउद्देश्यीय भवन का नक्शा तैयार किया गया है। मंदिर परिसर में ही अधिगृहीत किए गए गोयनका भवन के स्थान पर करीब दो हजार वर्ग फीट में इस भवन का निर्माण होगा। तीन मंजिली इमारत को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। इस भवन के निर्माण में पुरातन प्रस्तर शैली का इस्तेमाल होगा। कोशिश होगी कि मंदिर के शिल्प से इसका स्वरूप अलग न होने पाए। इस भवन में बेसमेंट भी होगा। इसमें विश्वनाथ मंदिर के भंडार के अलावा प्रसाद संग्रहण की सुविधा भी होगी। भूतल पर अन्नक्षेत्र चलाने की योजना है। इसके अलावा इस तल पर जरूरत पड़ने पर संतों-भक्तों के विश्राम की सुविधा भी रहेगी। प्रथम तल पर प्रवचन, सत्संग आयोजित होंगे। इसके अलावा बाबा के भक्त रुद्राभिषेक या अन्य अनुष्ठान भी करा सकेंगे। द्वितीय तल पर मंदिर का प्रशासनिक कार्यालय होगा। इसके अलावा अतिथि गृह और मीटिंग हाल भी द्वितीय मंजिल पर ही बनाने का प्रस्ताव है। 13 जून को होने वाली न्यास की बैठक में अनुमोदन के लिए इस नक्शे को रखा जाएगा।

कोट
बहुउद्देश्यीय भवन का नक्शा संशोधनों के साथ तैयार कर लिया गया है। इसके निर्माण पर करीब 3.50 करोड़ लागत आने का अनुमान है। शासन की ओर से हरी झंडी मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।-आरसी जैन, मानद वास्तुविद-काशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें