एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड : अव्यवस्था के बीच दो केंद्रों में मूल्यांकन शुरू

Varanasi Updated Sun, 16 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

वाराणसी। अव्यवस्थाओं के बीच मदरसा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को दो केंद्रों पर शुरू हुआ। इनमें से एक केंद्र पर 11 की बजाय 15 परीक्षा केंद्रों की कापियां पहुंच गईं। जबकि तीसरे केंद्र पर व्यवस्थापक गैरजनपद से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं का देर शाम तक इंतजार ही करते रहे। उधर, केंद्र व्यवस्थापक बोर्ड के इस निर्देश से भी खासे नाराज हैं कि जब स्थिति यह है तो ऐसे में 20 जून तक कापियां कैसे जंच पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो केंद्रों जामिया रहमानिया मदनपुरा और मदरसा खानमजान अर्दली बाजार में मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं शुक्रवार को पहुंच गईं। जामिया रहमानिया के केंद्र व्यवस्थापक मौलाना अब्दुल अव्वल उस समय आवाक रह गए जब उनके 15 परीक्षा केंद्रों की कापियां पहुंच गईं। जबकि तीसरे केंद्र मदरसा मजहरुल ओलूम पीलीकोठी पर देर शाम तक कापियां नहीं पहुंची थीं। केंद्र व्यवस्थापक मौलाना खुर्शीद अनवर कापी आने का इंतजार करते रहे। उधर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव का तबादला हो जाने से कार्यालय में अराजकता रही। कापियों के बारे में जानकारी मांगने पर कोई जानकारी नहीं मिली। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक काजी फरीद अहमद ने बताया कि कापी क्यों नहीं पहुंची, इसके लिए गैरजनपद के केंद्र प्रभारी से जानकारी मंगाई जा रही है। उन्होंने स्वीकारा कि ऐसी हालत में कापियां तयशुदा समय पर नहीं जंच पाएंगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें