एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फायर वाचरों को मजदूरी का भुगतान करने की मांग

हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड वन आरक्षी और वन बीट अधिकारी संघ की बैठक में वक्ताओं ने फायर वाचरों को दो साल से मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर रोष जताया। इसके अलावा फायर सीजन के दौरान वनों की आग से सुरक्षा के लिए प्रत्येक बीट में दो फायर वाचर तैनात करने, वन आरक्षियों को हर साल वर्दी, जूता, जैकेट आदि उपलब्ध कराने की मांग की गई।

वन चेतना केंद्र में हुई बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विभाग और सरकार वन आरक्षियों की विविध समस्याओं एवं लंबित मांगों पर गौर नही कर रही है। उन्होंने कहा कि फायर वाचरों का दो साल से मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है। समय से मजदूरी भुगतान नहीं होने से स्थानीय श्रमिक कार्य करने को तैयार नहीं है। बैठक में सर्वसम्मति से फायर वाचरों का लंबित भुगतान शीघ्र करने, फायर वाचरों की तैनाती रेंज अथवा प्रभाग स्तर से किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि प्रभाग में वन आरक्षियों की कमी होने के कारण एक वन आरक्षी के पास दो तीन बीटों का कार्यभार होने के साथ अन्य विभागीय कार्यों का भी उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि दो तीन बीटों का कार्यभार होने से बड़े क्षेत्र की सुरक्षा आदि कार्य अकेले वन आरक्षी के बस में नहीं है। उन्होंने प्रत्येक बीट में एक दैनिक श्रमिक की तैनाती करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता प्रभागीय अध्यक्ष हीरासिंह ने की। इस मौके पर हरेंद्र सतवाल, बलवंत सिंह भंडारी, ललित मोहन, संजय राउत, गीता गोस्वामी, किरन तिवारी, जगदीश कांडपाल पूरन नेगी, शंकर बिष्ट, त्रिभुवन उपाध्याय, रोशन कुमार, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें