एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बल्टा मार्ग में दो तेंदुए स्कूटी सवारों पर झपटे

Updated Thu, 12 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अल्मोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगर से लगे इलाकों में भी तेंदुए का आतंक बना हुआ है। बुधवार रात बल्टा से एनटीडी की ओर आ रहे स्कूटी सवार दो लोगों पर दो तेंदुए झपट पड़े। स्कूटी चालक के सिर और माथे पर तेंदुए ने पंजे मार दिए। जिससे असंतुलित होकर स्कूटी सवार सड़क से नीचे लुढ़क गए। इसके बाद उन्होंने तेंदुओं पर पत्थर बरसाए और शोर मचाया तो तेंदुए भाग गए। हालांकि दूसरे स्कूटी सवार को चोट नहीं पहुंची। उधर हवालबाग ब्लॉक के नैनोली और ग्वालाकोट गांव में तेंदुओं का आतंक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीडी निवासी बालम सिंह और कुंदन सिंह भाकुनी बुधवार रात करीब 8:30 बजे बल्टा गांव से स्कूटी में सवार होकर एनटीडी की ओर आ रहे थे। बालम सिंह ने हेल्मेट पहना था। बल्टा मार्ग पर नई बस्ती के समीप पहले एक तेंदुआ स्कूटी के आगे से आया। उससे बचने के चक्कर में चालक बालम सिंह जैसे ही सड़क की दूसरी ओर स्कूटी ले गए तो दूसरे तेंदुए ने उन पर झपटने का प्रयास किया जिससे उनकी स्कूटी असंतुलित हो गई और हेलमेट गिर गया। इसी दौरान दूसरे तेंदुए ने बालम सिंह के माथे और छाती में पंजे मार दिए। दोनों स्कूटी सवार वाहन सहित सड़क से 50 फुट नीच लुढ़क गए। जबकि दूसरे व्यक्ति कुंदन भाकुनी को कोई चोट नहीं पहुंची।

इसके बाद दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए नीचे से ही तेंदुओं पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। कुछ देर बाद दोनों तेंदुए जंगल की ओर भाग गए। उधर हवालबाग विकासखंड के नैनोली गांव में लगाए गए पिजरों में तेंदुआ नहीं फंस रहा है। इससे लोगों में दहशत है। उधर ग्वालाकोट गांव में भी तेंदुए का आतंक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें