एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आईएफएमएस प्रणाली का कार्मिकों को मिले प्रशिक्षण

हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अल्मोड़ा। उत्तरांचल मिनिस्टीरियल फेडरेशन ऑफ सर्विसेज एसोसिएशन जिला शाखा ने नई लागू की गई आईएफएमएस वेतन भुगतान प्रणाली का सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की मांग की है। संगठन के शिष्टमंडल ने इस संबंध में मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद और वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रकाश पंत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि सीटीएस के स्थान पर नई आईएफएमएस प्रणाली लागू कर दी गई है पर कार्मिकों को नई प्रणाली पर काम करने का प्रशिक्षण तक नहीं दिया गया है।

इस प्रणाली में कार्य करने में कामिकों को दिक्कतें आ रही हैं। जिला महामंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने बताया कि मुख्य कोषाधिकारी ने इसी माह में प्रशिक्षण दिए जाने के लिए शीघ्र ही तिथि निर्धारित करने का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में फेडरेशन के मंडलीय अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, मनोज कांडपाल, संजय बनकोटी, पंकज जोशी, भुवनेश कांडपाल, जगदीश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें