अल्मोड़ा। नगर की पूर्वी पोखरखाली निवासी छात्रा मानसी भारद्वाज का चयन चायनीज विश्वविद्यालय ऑफ हांगकांग के लिए हुआ है। वह हांगकांग में साफ्टवेयर निर्माण करेंगी।
और पढ़ें
ग्राफिक ऐरा देहरादून की बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा मानसी द्वारा आन लाइन आवेदन पर बनाए गए साफ्टवेयर पर चायनीज विश्वविद्यालय आफ हांगकांग ने उनका चयन किया है। मानसी दस दिवसीय सेमीनार में भाग लेने हांगकांग गई हैं। हांगकांग सरकार ही उनके समस्त खर्चे वहन कर रही है। वह 24 फरवरी को लौटेंगी। मानसी ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा से उत्तीर्ण की है। मानसी के पिता महेंद्र भारद्वाज राजकीय इंटर कालेज सैंज बागेश्वर मे शिक्षक हैं। साफ्टवेयर निर्माता के रूप में उत्तराखंड से चायनीज विश्वविद्यालय ऑफ हांगकांग के लिए चयनित होने वाली पहली छात्रा हैं।