एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अल्मोड़ा में बनेंगे अंडरग्राउंड डस्टबिन

ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 29 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन

 नगर में अब अंडर ग्राउंड डस्टबिन बनाए जाएंगे। नगर पालिका की मासिक बैठक में इसका प्रस्ताव पारित किया गया। नगर की मुख्य पटाल बाजार में बिना अनुमति के चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। पटाल बाजार में बगैर अनुमति के चौपहिया वाहन ले जाने पर पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, पालिका द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा।
बैठक में सभासदों ने असामाजिक तत्वों द्वारा डस्टबिन जलाए जाने पर चिंता जताई। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने अधिशासी अधिकारी को असामाजिक तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर के सीमा विस्तार के लिए अब तक कुछ भी कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। तय हुआ कि प्रथम चरण में पालिका के नियंत्रणाधीन बल्ढौटी वन को पालिका की सीमा में जोड़ा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने नगर से लगे हुए ग्रामों के नागरिकों से स्वेच्छा से अपनी सहमति सीमा विस्तार के संबंध में देने का आह्वान किया। तय हुआ कि संबंधित ग्राम प्रधानों की एक बैठक शीघ्र बुलाई जाए।
बैठक में तय हुआ कि नगर में आवारा कुत्तों का बधियाकरण करने के लिए जिला प्रशासन से वार्ता की गई है। इसके लिए पालिका द्वारा सभासदों की एक कमेटी का गठन किया गया है। नगर की सफाई व्यवस्था पर भी चिंता जताई गई। बैठक में सभासद राधा नेगी, हेम तिवारी, श्याम पांडे, अशोक पांडे, सरिता टम्टा, कंचन भट्ट, राजेंद्र तिवारी, अख्तर हुसैन, विनय तिमूथी, वीटी विल्सन, गिरीश नाथ गोस्वामी, सिम्मी धवन, गौरव वर्मा, प्रताप सिंह सत्याल के अलावा अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, दीप जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें