एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सिमकनी मैदान में सभा की, पर नहीं उठाया कूड़ा

अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 12 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में पड़ा कूड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

 देश में स्वच्छ भारत अभियान जोर शोर से चल रहा है परंतु राजनीतिक दल ही इस ओर उदासीन बने हुए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान एसएसजे परिसर के लोअर मालरोड में पहले जहां कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जन सभा हुई। वहीं इसके बाद भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभा के लिए मंच आदि का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भाजपा के यह दोनों नेता नहीं पहुंचे। परंतु भाजपा ने जनसभा आयोजित हुई, लेकिन मैदान की अब तक सफाई नहीं हो सकी है। मैदान में राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री के अवशेष के साथ ही प्लास्टिक की बोतलें, डिस्पोजल गिलास समेत अन्य कूड़ा करकट पड़ा हुआ है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व परिसर प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान दिया है। जनसभा के लिए खंभे डालने के लिए की गई खुदाई से कबड्डी का ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें