अल्मोड़ा में खाई में फेंकी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। अराजक तत्वों ने यहां लोअर माल रोड में कूर्मांचल छात्रावास के पास सड़क के किनारे खड़ी तीन बाइकों में तोड़फोड़ कर दी। दीपक पांडे, गोविंद कुमार, अमित परिहार की बाइकें कूर्मांचल छात्रावास के पास सड़क के किनारे खड़ी थी। अराजक तत्वों ने रविवार रात तीनों बाइकों में तोड़फोड़ की और इसमें से दो बाइकों की बैट्री निकालकर ले गए।
उन्होंने इनमें से दो बाइकों को सड़क से नीचे गिरा दिया। जिससे उनमें काफी नुकसान पहुंचा है। दीपक पांडे और गोविंद कुमार ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। लोगों ने लोअर माल रोड क्षेत्र में रात के वक्त पुलिस गश्त की मांग की है।