एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिलों के दो अस्पतालों में आईसीयू जल्द : त्रिवेंद्र

अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 12 Oct 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में पुस्तक का विमोचन करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत आदि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए प्रत्येक जिले में दो आईसीयू सेंटर की स्थापना जल्द ही की जाएगी। अल्मोड़ा में यह सेंटर तीन माह में काम करने लगेगा। एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण वितरण शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केदारपुरी को मास्टर प्लान के तहत नए रूप में बसाया जाएगा। पिछले साल केदारनाथ 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष अब तक 23 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री देहरादून आ रहे हैं और केदारनाथ भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2.50 लाख से कम आय वर्ग के लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत केंद्र की तरह प्रदेश सरकार निशुल्क गैस कनेक्शन देेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने सेवा के अधिकार में 150 सूचनाओं की संख्या बढ़ाकर 316 कर दी है। यदि कोई अधिकारी समय पर सूचना नहीं देगा, तो वह दंडित होगा।

उन्होंने कहा कि उनके गृह जिले पौड़ी और अल्मोड़ा से सबसे अधिक पलायन हुआ है। पलायन पर अध्ययन के लिए बने आयोग का मुख्यालय पौड़ी में स्थापित करने का निर्णय हुआ है। भारत सरकार के डायरेक्टर जनरल रहे एसएस नेगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि काफी प्रयासों के बाद भी डॉक्टर पहाड़ नहीं चढ़ रहे हैं। जल्द ही प्रत्येक जिले के दो अस्पतालों में आईसीयू सेंटर खोले जाएंगे। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने को टेलीमेडिशन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार टूट रहे हैं वृद्ध जनों के लिए डे केयर सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत एक अप्रैल 2017 को आंध्र प्रदेश के नल्लौर जिले में पहला शिविर लगा था। यह देश का नौवां और उत्तराखंड का पहला शिविर है।

अभी तक 16361 लाभार्थियों को कुल 28005 उपकरण दिए चुके हैं। दिव्यांगों को सार्वभौमिक (यूनिवर्सल) पहचान पत्र दिए जाएंगे, जो कि पूरे देश में मान्य होंगे। दिव्यांगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए राज्य सरकार प्रस्ताव भेजे उसे स्वीकृति दिलाई जाएगी। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने केंद्र सरकार की उपलिब्धयां गिनाईं। प्रदेश की बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि दिव्यांगों में विशेष शक्ति होती है, वे अपनी शक्ति पहचानें। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भी विचार रखे। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एल्मिको) के प्रबंध निदेशक डीआर सरीन ने योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, मोहन पाल, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, अनिल शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगणा, अरविंद बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल, महामंत्री रवि रौतेला, महेश नयाल, अपर सचिव सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय रवींद्र सिंह, डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी पी रेणुका देवीआदि मौजूद थे। संचालन विभुकृष्णा ने किया। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें