एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जेएस हिंदू कालेज में भगदड़

Amroha Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। जेएस हिंदू कालेज परिसर में एनसीसी परेड के दौरान भगदड़ मचने से अफरा तफरी मच गई। छात्र-छात्राएं कालेज कैंपस में साइकिलें छोड़कर भाग निकले। इससे पूरे दिन क्लासें ठप हो गईं। दरअसल एनसीसी परेड कालेज कैंपस से बाहर कराने को लेकर कई दिनों से मामला चल रहा था। इसी को लेकर प्राक्टर ने परेड को रोकने के लिए कैंपस खाली कराया था।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि विश्वविद्यालय के नियमानुसार कालेज परिसर में ही इन दिनों एनसीसी के छात्र-छात्राओं की परेड का अभ्यास कराया जा रहा है। लेकिन कालेज के ही प्रवक्ताओं का एक पक्ष शैक्षणिक कार्यों में व्यवधान का हवाला देते हुए परेड अभ्यास कहीं अन्यत्र कराने को प्राचार्य से कह भी चुके थे। जिसपर कालेज की ओर से एनसीसी परेड अभ्यास मुख्य गेट के पास कराने की बात चल रही थी। इसी बीच मंगलवार को एनसीसी परेड अभ्यास को लेकर उस वक्त तूफान खड़ा हो गया जब चीफ प्राक्टर डा. सुधांशु शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कैंपस खाली करा दिया।
पढ़ाई में व्यवधान का हवाला देते हुए छात्र-छात्राओं को यह कहते हुए कैंपस से बाहर कर दिया कि अब कालेज में परेड ही होगी पढ़ाई नहीं। प्राक्टर के तेवरोें को देखकर छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। अफरातफरी के बीच कई तो बाहर साइकिलों पर गिर पड़े। जबकि प्राचार्य के अवकाश पर रहने से स्टाफ भी माहौल देख सकते में आ गया। छात्रों के कालेज कैंपस में वापस नहीं लौटने से घंटों क्लास रूम खाली पड़े रहे और शैक्षिक कार्य ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें