एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षिका के बलात्कारियों पर एनएसए लगी

Amroha Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। सैदनगली थाना क्षेत्र में स्कूल जाती शिक्षिका के साथ गैंगरेप मामले में दो आरोपियों पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें एनएसए में निरुद्ध कर दिया है। फिलहाल दोनों ही आरोपी जेल में बंद हैं। संबंध में जिला प्रशासन ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भी भेज दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

पखवाड़े पूर्व थानांतर्गत एक निजी स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहीं दो शिक्षिकाओं को गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में घेर लिया था। तमंचे के बल पर दोनों को ईख के खेत पर ले जाते वक्त एक टीचर चंगुल से भागने में सफल रही थी। जबकि दूसरी शिक्षिका के साथ दोनों ने बारी-बारी से दुराचार कर अचेतावस्था में वहीं छोड़ दिया था। घटना की खबर से इलाके में सनसनी फैली थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सैदनगली थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट गांव के ही गालिब पुत्र मिदरा व फिरोज पुत्र मुख्तार के खिलाफ दर्ज की थी। अहम पहलू यह है कि सामूहिक बलात्कार के बाद से ही भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों की ओर से बलात्कारियों पर एनएसए की कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी थी। इसके लिए भाजपा नेताओं ने कई बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किए। जबकि प्रशासनिक स्तर पर एनएसए की प्रक्रिया चलती रही। बुधवार को जिलाधिकारी विनोद कुमार पंवार ने मामले को जघन्य अपराध की श्रेणी में मानते हुए एनएसए की कार्रवाई कर दी। इसकी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें