एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब आंगनबाड़ी केंद्रों से भूखे नहीं लौटेंगे बच्चे

Amroha Updated Sat, 09 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। अब आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चे भूखे घर नहीं लौटेंगे। हॉट कुक्ड योजना के तहत शासन से 64 लाख 84 हजार रुपये की धनराशि आवंटित की है। रकम बच्चों की संख्या के अनुसार केंद्रों को भेजी जा रही है। पिछले कई माह से बजट के अभाव में वितरण बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बाल विकास पुष्टाहार परियोजना चलाई गई है। इसके तहत बच्चों को पोषाहार और हॉट कुक का वितरण किया जाता है। लेकिन शासन की उदासीनता के चलते गरीबों के बच्चों को विभाग की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। विभाग के कर्मचारी ही योजना को पलीता लगाने पर उतरे हुए हैं। पिछले कई माह से आंगनबाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक का वितरण नहीं हुआ। इसके पीछे बजट न होना बताया गया। लेकिन अब शासन ने हॉट कुक वितरण के लिए 64 लाख 84 हजार रुपये की धनराशि विभाग को जारी कर दी है। प्रति बच्चा दो रुपये चालीस पैसे की दर से धनराशि आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजी जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम रानी ने बताया कि सभी केंद्रों पर हॉट कुक वितरण को धनराशि भेज दी गई है। तत्काल वितरण शुरू कराने के निर्देश जारी किए हैं। धनराशि पहुंचनेे के बाद भी हॉट कुक का वितरण न करने वाली कार्यकत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें