एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘हर कुर्बानी को तैयार रहें जाट’

Amroha Updated Tue, 12 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। आरक्षण की लड़ाई को काफूरपुर में चल रहे आंदोलन में जाटों का कारवां थम नहीं रहा। धरने पर डटीं महिलाओं ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए साफ कर दिया कि चूल्हा-चौका छोड़कर मोरचा संभालेंगी। वहीं, सपा के वरिष्ठ नेता मनवीर चिकारा ने जाटों से एकजुट होकर हक के लिए हर कुर्बानी को तैयार रहने का आह्वान किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

काफूरपुर रेलवे स्टेशन के सामने किसान आदर्श विद्यालय मैदान में पांचवें दिन भी जाट धरने पर डटे रहे। सपा नेता चिकारा ने कहा कि जाट जब जंग में कूदता है तब तक मैदान नहीं छोड़ता जब तक फतेह हासिल नहीं हो जाए। लिहाजा जाटों को अपने हक के लिए बार्डर पर खड़े जवानों के जज्बे से सीख लेते हुए हर कुर्बानी को तैयार रहना होगा। सोमवार को नेतृत्व संभालने वाले पीतम सिंह ने कहा कि जाट आंदोलन को धार तब मिल सकेगी जब ताकत के साथ काफूरपुर पहुंचेंगे।
उन्होंने किसी भी लड़ाई के लिए संगठित रहने का फार्मूला समझाते हुए महिलाओं, बच्चों और नौजवानों के साथ बुजुर्गों को भी आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। महिला जाट नेत्री मायादेवी ने कहा कि अब चूल्हा चौका छोड़कर नारी शक्ति धरने पर ही डटेगी। युवा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, भाकियू जिला उपाध्यक्ष मा. भगवंत सिंह, प्रदीप चौधरी, भगत सिंह बोबी, मा. करन सिंह, हरज्ञान सिंह छाबी, मनोज चौधरी, अरविंद अम्हेडा, राजवीर रामहट, देवेन्द्र मुखिया, खेम सिंह, खूब सिंह, सरोज देवी, मेहरबान कौर, मंजीत कौर, सुधा रानी, रेखा ने वचार रखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें