एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्र की हत्या कर लाश खेत में फेंकी

Amroha Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रजबपुर। थाना क्षेत्र में घर से खेलने निकले आठवीं के छात्र की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस द्वारा भेजे शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताई गई है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

थानान्तर्गत तसिया गांव निवासी इमरत सिंह का 14 वर्षीय पुत्र अजय मंगलवार की दोपहर खेलने के लिए घर से निकला था। जबकि पिता व मां बसंती दवा लेने के लिए हसनपुर गए थे। लौटने पर देर शाम दंपति को घर में अजय नहीं मिला तब उसकी खोजबीन शुरू कर दी। खेतों पर तलाशे जाने पर रझौहा के आरकेएस इंटर कालेज में आठवीं कक्षा के छात्र अजय का शव पड़ा मिला। देखते ही मां गश खाकर गिर पड़ी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मामले में पुलिस कुछ कहने से इंकार कर रही है। लेकिन प्रथम दृष्टया उसे हत्या ही प्रतीत हो रही है। थानाध्यक्ष के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं, शव वापस लौटने पर गांव में मातम छा गया। परिजन और दोनों भाई शव से लिपटकर बिलख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें